कांकेर में शिव मंदिर समिति के द्वारानिकाली भव्य कांवड़ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
23 अगस्त 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ काकेंर
कांकेर। श्रावण महीने के पावन अवसर पर आज कांकेर में शिव समिति द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शरणपाल महानदी से पवित्र जल लेकर कांकेर के ऊपर-नीचे शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा में शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह फल, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
कांवड़ यात्रा में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिकशामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभागिता की और भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रावण माहा के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।