मोहम्मद वसीम राजा बने फ्रेंड्स क्लब के जिला अध्यक्ष
23 अगस्त 2026
मोहम्मद वसीम राजा बने फ्रेंड्स क्लब के जिला अध्यक्ष
ललितपुर। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मोहम्मद वसीम राजा को फ्रेंड्स क्लब का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की गई।मोहम्मद वसीम राजा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। माना जा रहा है कि संगठन को जिले में मजबूत करने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।इस अवसर पर मोहम्मद वसीम राजा ने राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश