मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
15 अगस्त 2026
*मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
आज दिनांक 15/08/2026 दिन-शनिवार को हमारे मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा सम्पन्न हुआ एवं बच्चों को प्रभात फेरी के लिए स्कूल से गाताडीह के समस्त गलियों में भ्रमण कराया गया। जिसमें हमारे बच्चों के द्वारा भारतमाता, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, सरस्वती माता एवं स्कूल ग्राउंड पर भारत के मानचित्र के रूप में बच्चों के द्वारा खड़े होकर मैप पूर्ण किया गया, जो आकर्षण का केन्द्र था।
15 अगस्त भारत का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। सन् 1947 में इसी ऐतिहासिक दिन भारत को ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के दमन से मुक्ति मिली थी। यह दिन देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इस शुभ अवसर पर हमारे स्कूल के डायरेक्टर देवनारायण कर्ष, प्राचार्य भगवान प्रसाद साहू एवं प्रधान पाठक उत्कलिनी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभी बच्चों एवं पालकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा अन्त में सभी बच्चों, पालकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रसाद वितरण किया गया।
