-->
ग्राम पंचायत बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम पंचायत बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 



ग्राम पंचायत बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


साइंस वाणी न्यूज़

संवाददाता 

हीरासेन खरे

15/08/2026

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :

ग्राम पंचायत बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 

पंचायत के मुखिया  मीना साहू, उपसरपंच हरबंस महिलाने,

पंचायत सचिव सुरेंद्र साहू, एवं 

जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, ग्रामीणों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।



स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि इसके साथ देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। हमें आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article