कांकेर में शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल
26 अगस्त 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर आज कांकेर शहर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों की मौजूदगी और धार्मिक आयोजन से शहर में उत्सव का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, शांति, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव की मिसाल देखने को मिली।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कांकेर में मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी ने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर पेश की।