हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन पुरे रायगढ़ जिला में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया*
29 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ - रक्षाबंधन हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक है यह राखी का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है राखी के एक हफ्ते पहले से ही भाई बहन के मन में राखी त्यौहार को लेकर बड़ी प्रसन्नता भरी होती है भारतीय संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन के त्यौहार को श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षाबंधन का अर्थ है रक्षा करने वाला बंधन राखी के दिन हर बहन अपने भाई के रक्षा के लिए उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बंधा गया और भाई उसके जीवन भर रक्षा करने हर सुख दुख में खड़े होने का वचन देता है राखी का त्यौहार भाई-बहन के अटुट रिश्ते को भावनात्मक रूप से जोड़ता है बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र कुशलता समृद्ध एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए उसके कलाई पर एक राखी का रक्षा सूत्र बनती है और भाई अपनी बहन को प्रेम के प्रतिक के रूप में उपहार देकर अपना प्रेम प्रकट करते हैं और भाई भी बहन के रक्षा और सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का वचन देते हैं ।
संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव