-->
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, तुतारभरी पहुंच मार्ग निर्माण की मांग

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, तुतारभरी पहुंच मार्ग निर्माण की मांग

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

कांकेर। ग्राम पंचायत भानबेड़ा के तुतारभरी पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022-23 में सड़क के डामरीकरण के लिए कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य नहीं हो सका है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों के साथ-साथ तुतारभरी पारा के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है, जिससे आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में दिक्कत होती है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि तुतारभरी पहुंच मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण एवं डामरीकरण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ज्ञापन में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article