-->
जाखलौन में भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया नवनिर्मित लवकुश सामुदायिक भवन का लोकार्पण

जाखलौन में भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया नवनिर्मित लवकुश सामुदायिक भवन का लोकार्पण

जाखलौन में भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया नवनिर्मित लवकुश सामुदायिक भवन का लोकार्पण

ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ललितपुर विधानसभा के जाखलौन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। चारों ओर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

तिरंगा यात्रा में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के तत्पश्चात विधायक रामरतन कुशवाहा ने जाखलौन में नवनिर्मित लवकुश सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।विधायक ने कहा कि ललितपुर विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिले। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष विपिन निरंजन, पवन राजा, कृष्ण प्रजापति, रवि पाठक, माधव राजपूत, महामंत्री मनोहर अहिरवार, अजय पाल, राकेश पाल, अवधेश बबेले, क्रांति कुशवाहा, प्रदीप साहू, डॉक्टर हरिओम लोधी, हरिराम निरंजन, मोहित निरंजन, आत्माराम, उपाध्यक्ष सुरेश, श्याम बिहारी कौशिक, प्रेम सिंह बुंदेला, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, रमाकांत गोस्वामी, खड़बढ़ बाबू, सोहन सिंह लोधी, कल्लू लोधी, राव राजा, प्रदीप पुरोहित, मनोज रजक, अजय कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, परमलाल, जितेंद्र कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, देवेंद्र अहिरवार, लक्ष्मण कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, रवि, धर्मेंद्र, देवकीनंदन, नाथूराम कुशवाहा, रमेश, भगवत कुशवाहा, सिंह राम कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, कृष्ण कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, संतोष कुशवाहा ऋतिक कुशवाहा हर प्रसाद कुशवाहा हरि चरण कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रितिक कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, बल्लू कुशवाहा, विजय कुशवाहा, पन्नालाल कुशवाहा, मुन्ना टेलर, दिनेश मिस्त्री, हरगोविंद, पुष्पेंद्र, अश्विनी मिश्र, प्रवेश शर्मा, देवेंद्र सिंह बुंदेला, राजू कुशवाहा, भारत कुशवाहा, काशीराम सहरिया, रामचरण सहरिया, पियूष बुंदेल, अनुरागेंद्र सिंह, प्रदीप उपाध्याय, विजय राजपूत, सिंह राम लोधी, रोहित रजक, अरुण पाठक, अभिषेक पाल, राजकुमार कुशवाहा, रोहित, शिवचरण लोधी, रवि, रामकिशन, ईश्वर दास, हर स्वरूप, कृपाल प्रजापति, सुख लाल सहरिया, नितेश साहू, सुजीत, रामकुमार, सुरेंद्र, रानू, राकेश, सूरज, प्रमोद, अखिलेश, कैलाश, गुलाब प्रजापति,पुष्पेंद्र, आकाश राजपूत, मनोज चौबे, लक्ष्मण साहू, बिहारी साहू, निलेश नायक, स्वरूप चौहान, अनिल, मोहन गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article