-->
चलती स्कॉर्पियो में 'हथियारों' का प्रदर्शन, शहर में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार*शारदा चौक में मचाया आतंक, नकली पिस्टल, चापड़ और स्कॉर्पियो जब्त; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना

चलती स्कॉर्पियो में 'हथियारों' का प्रदर्शन, शहर में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार*शारदा चौक में मचाया आतंक, नकली पिस्टल, चापड़ और स्कॉर्पियो जब्त; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना


जांजगीर। शहर के व्यस्त शारदा चौक क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और धारदार चापड़ लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक नकली पिस्टल, एक धारदार चापड़ और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक सड़क पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।

संवाददाता: सूर्य बरेट , नोहर लाल सारथी

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article