-->
अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती से छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती से छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार


अकलतरा/जांजगीर-चांपा। संवाददाता सूर्य बरेट नोहर लाल सारथी।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवती अपने एक दोस्त के साथ अकलतरा क्षेत्र की नहर के पास बैठी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, युवती के साथ छेड़छाड़ की तथा उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलते ही अकलतरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन तथा वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article