जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ खेल दिवस एवं खेल अलंकरण समारोह
सक्ती, आज दिनांक 29 अगस्त 2026// को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में खेल दिवस एवं खेल अलंकरण समारोह का आयोजन खेलो इंडिया लघु केंद्र (फुटबॉल), रगजा (सक्ती) में किया गया।
इस अवसर पर शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
उन्हें बेहतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान अकलसरा एवं सक्ती के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में सक्ती के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत अपने नाम की। इस अवसर पर जिले में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट



