खरसिया में सभी शिक्षक संगठन एक होकर सेवा सुरक्षा को लेकर शासन के खिलाफ आन्दोलन का विगुल फूंका
23 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ -खरसिया क्षेत्र के शिक्षकिय क्षेत्र मे शिक्षक हित के लिए पांच संगठन सक्रियता से संचालित है। जो शिक्षको के
सेवा सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
सभी संगठन के संयोजक ने
शिक्षकों कि मान सम्मान के
खातिर, सेवा सुरक्षा के लिए
एक मंच पर आकर आज
खरसिया में आन्दोलन का विगुल फूक दिया है।
चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करते हुए आज
दिनांक 21/8/2026को
खरसिया में रैली निकालकर बी ई ओ खरसिया को अपना ग्यापन सौंपा।और अपनी बात रखी।
आगामी 25/08/2026को
सेवा सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में रायगढ़ पहुंचकर और जिला स्तर पर रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को ग्यापन सौंपा जायेगा।
अपनी हक अधिकार कि लडाई के लिए सभी शिक्षक संघ एक जुट हुए।
संवाददाता छत्तीसगढ़
यशोदा यादव