अनुशासन के नाम पर छात्राओं को धमकाने का आरोप: शिक्षक ने कहा—बोर्ड से नाम कटवा दूंगा
अनुशासन के नाम पर छात्राओं को धमकाने का आरोप: शिक्षक ने कहा—बोर्ड से नाम कटवा दूंगा
अनुशासन के नाम पर छात्राओं को धमकाने का आरोप: शिक्षक ने कहा—बोर्ड से नाम कटवा दूंगा
कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- सरसींवा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में कक्षा 10वीं अंग्रेजी माध्यम की दो छात्राओं को शिक्षक द्वारा कथित रूप से डांटने और धमकाने का मामला सामने आया है। मामले में दोनों छात्राओं के पालक ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, पेरिसा नारंग और काव्या जाटवर कक्षा 10वीं अंग्रेजी माध्यम की छात्राएं हैं। दोनों की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अंग्रेजी माध्यम की शिक्षिका अंजलि मैडम से छुट्टी लेकर कक्षा में बैठने की अनुमति ली थी। आरोप है कि इसके बाद हिंदी माध्यम के शिक्षक मृत्युंजय साहू ने दोनों छात्राओं को स्टाफ रूम के बाहर बुलाकर जोर-जोर से डांटा। पालक का आरोप है कि शिक्षक ने दोनों छात्राओं को धमकाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ बोर्ड से हमेशा के लिए नाम कटवा दूंगा और ऐसा लिख दूंगा कि कहीं भी तुम दोनों को दाखिला नहीं मिलेगा। इस कथित धमकी के बाद छात्रा पेरिसा नारंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी सांस तेज चलने लगी। स्थिति बिगड़ने पर विद्यालय के स्टाफ ने दोनों छात्राओं के पालकों को फोन कर स्कूल बुलाया। पालकों के विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने प्रभारी प्राचार्य को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। हालांकि, पालक का कहना है कि शिकायत की पावती नहीं दी गई और मामले में अपेक्षित कार्रवाई भी नहीं हुई। अब पालक घनश्याम नारंग ने जिला कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं धमकी की सत्यता की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन के नाम पर की जाने वाली कार्रवाई और शिकायतों पर विद्यालय प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आगे जिला प्रशासन की जाँच और कार्यवाही पर नजर बनी हुई हे देखते है क्या कार्यवाही होती है।
संवाददाता
हीरासेन खरे