-->
ग्राम मौहापाली के जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत की मांग को लेकर शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन

ग्राम मौहापाली के जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत की मांग को लेकर शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन






खरसिया। ग्राम पंचायत मौहापाली के जर्जर सरकारी स्कूल भवन की समस्या को लेकर यूनिटी समिति के अध्यक्ष ने अपने सदस्यों एवं शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष पिंटू यादव के साथ खरसिया शिक्षा विभाग के अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।



*यूनिटी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत मौहापाली का सरकारी स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है।* 

भवन की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। आए दिन स्कूल भवन में कुछ न कुछ समस्या सामने आती रहती है, जिससे बच्चों की जान को जोखिम बना हुआ है।




समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत महुआ पाली के सरपंच द्वारा स्कूल भवन की मरम्मत की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 




इसी मांग को लेकर पुनः आज शिक्षा विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई।

*वहीं शिवसेना अध्यक्ष पिंटू यादव ने कहा कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में हैं, जिनकी मरम्मत कराया जाना बेहद आवश्यक है।*

 जर्जर भवनों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

*पिंटू यादव ने कहा कि यदि समय रहते जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत नहीं कराई गई और भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो शिवसेना ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।* उन्होंने शासन-प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौहापाली के जर्जर स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article