-->
जिला पंचायत सीईओ ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

जिला पंचायत सीईओ ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक







      सक्ती, 21 अगस्त 2026// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी एवं लेप्रसी नियंत्रण कार्यक्रम सहित आधार आधारित उपस्थिति, Jannai Portal एवं Conditional Framework की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल सहित समस्त नोडल अधिकारी, बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, डीडीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article