-->
सफलता की कहानी भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार  महतारी वंदन योजना से हथकरघा बुनाई को मिला संबल, परंपरा के संरक्षण के साथ बढ़ रही आर्थिक मजबूती

सफलता की कहानी भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार महतारी वंदन योजना से हथकरघा बुनाई को मिला संबल, परंपरा के संरक्षण के साथ बढ़ रही आर्थिक मजबूती








           सक्ती, 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पारिवारिक आय में सहयोग, आजीविका को मजबूत करने और अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम असौंदा निवासी श्रीमती प्रेमलता यादव इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। वे पिछले कई वर्षों से हथकरघा बुनाई का कार्य कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग वे अपने हथकरघा कार्य को आगे बढ़ाने में कर रही हैं। इससे उन्हें सूत एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सुविधा मिल रही है और उनका पारंपरिक व्यवसाय निरंतर सुदृढ़ हो रहा है। श्रीमती प्रेमलता यादव बताती हैं कि हथकरघा बुनाई उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि परिवार की परंपरा, संस्कृति और पहचान से जुड़ा कार्य है। महतारी वंदन योजना से नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने इस कार्य को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। आर्थिक संबल मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए अधिक उत्साहित हैं।



                   “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार” की भावना के साथ महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया विश्वास जगा रही है। श्रीमती प्रेमलता यादव ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर योजना की 30वीं किस्त मिलने से श्रीमती प्रेमलता यादव सहित जिले की महिलाओं में विशेष खुशी है। वे इसे केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान और स्नेह के रूप में देखती हैं। श्रीमती यादव कहती हैं कि “इस रक्षाबंधन पर हमारे विष्णु भैया ने हम सभी बहनों को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है।



 रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त हमारे खातों में आने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। अब हम अपने भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार और भी उत्साह और खुशी से मना पाएंगी। यह हमारे लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भाई की ओर से बहनों के लिए सम्मान और स्नेह का उपहार है।” उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर और आजीविका को आगे बढ़ाने का अवसर दे रही है।

साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article