-->
शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में अतिथि प्रोफेसरों को हटाने की मांग*  *छात्रों और अभिभावकों से अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन*

शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में अतिथि प्रोफेसरों को हटाने की मांग* *छात्रों और अभिभावकों से अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन*


_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  
_जांजगीर-चांपा_

*बिर्रा।* शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में कार्यरत दो अतिथि प्रोफेसरों की कार्यशैली और आचरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू और प्रेस प्रतिनिधियों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्राचार्य बी.के. डहेरिया को लिखित ज्ञापन सौंपकर दोनों अतिथि प्रोफेसरों को तत्काल सेवा से मुक्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वनस्पति शास्त्र के अतिथि प्रोफेसर योगेश कुमार टण्डन और प्राणी शास्त्र के अतिथि प्रोफेसर कमल किशोर जागड़े जो पिछले एक दशक से महाविद्यालय में कार्यरत हैं, पिछले कुछ समय से छात्रों और अभिभावकों के साथ अभद्रता और अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। 

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रोफेसरों के व्यवहार से नाराज होकर छात्रों की उपस्थिति लगातार घट रही है। इसे सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्राचार्य और अध्यक्ष ने क्या कहा*
इस संबंध में प्राचार्य बी.के. डहेरिया ने कहा कि "दोनों अतिथि प्रोफेसरों के खिलाफ बच्चों व अभिभावकों से शिकायत का ज्ञापन मिला है। मामले को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं महाविद्यालय के अध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि "छात्रों और अभिभावकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मामले को संवेदनशील मानते हुए दोनों को सेवा से हटाने की मांग की गई है।"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article