*जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
*जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* पत्थलगांव विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों द्वारा देश के महान सपूतों को याद किया गया और उनके नारे भी लगाए कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि इसके साथ देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। हमें आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।आपको बता दें कि जीवन ज्योति स्कूल स्कूल कोकियाखार में गरीब व अनाथ बच्चे निशुल्क शिक्षा के साथ निशुल्क आवासीय व्यवस्था जो विद्यालय के द्वारा प्रदान किया जाता है,समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।इस अवसर पर पूर्व बीडीसी मुरली यादव,संजय झांप, रामेश्वर, शाला विकास अध्यक्ष जनक प्रसाद पैंकरा,एस.कुजूर प्रधान पाठक बालकृष्ण देशवारी, प्रधान पाठिका जसिन्ता पन्ना, उच्च श्रेणी शिक्षिका प्रियंका भगत,सहा. शिक्षिका सोनामती नाग सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

