-->
  *कापू तहसील के अंतिम छोर ग्राम कांचीरा के प्राथमिक शाला के बच्चों से भेंट मुलाकात करने तहसील स्टाफ पहुंचा।*

*कापू तहसील के अंतिम छोर ग्राम कांचीरा के प्राथमिक शाला के बच्चों से भेंट मुलाकात करने तहसील स्टाफ पहुंचा।*


 *कापू तहसील के अंतिम छोर ग्राम कांचीरा के प्राथमिक शाला के बच्चों से भेंट मुलाकात करने तहसील स्टाफ पहुंचा।*


साइंस वाणी न्यूज़ प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को कापू तहसील स्टाफ तहसील कार्यालय में झंडा फहराने के पश्चात पुरे तहसील स्टाफ ग्राम पंचायत कनचीरा ।

जो तहसील के अंतिम छोर पर स्थित है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है जहां सुगम रास्ता तो है पर मोबाइल नेटवर्क का सुविधा नहीं है। वहां के प्राथमिक शाला के बच्चों से भेंट मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

प्राथमिक शाला कांनचीरा पहुंचने के पश्चात कापू तहसीलदार उन्मेष पटेल, राजस्व निरीक्षक रूद्रेश नायक समस्त पटवारी गण, समस्त कोटवार गण, एवं साइंस वादी न्यूज़ संवाददाता हेमंत कुमार टंडन के साथ वहां के बच्चों का हाल-चाल भेंट मुलाकात किया गया ।तत्पश्चात समस्त बच्चों को तहसीलदार के द्वारा कॉपी पेन से सम्मानित किया जिससे वहां के छात्र-छात्राओं की मन में हर्ष उल्लास भर आया और अपने आप गदगद होते हुए अत्यंत खुशी हुए। जिससे तहसील स्टाफ का वहां जाना बहुत सार्थक साबित हुआ। 

*विदित हो*:-वहां मोबाइल टावर तो खड़ा कर दिया गया है किंतु आज पर्यटन तक चालू नहीं किया गया है।कोई भी दूरसंचार टावर में नेटवर्क नहीं है। चाहे बीएसएनल हो या जिओ वहां दूरसंचार नहीं होने के कारण, मोबाइल सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे उस क्षेत्र के ग्राम वासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तो हाथी प्रभावित क्षेत्र है। जान माल का संभावना रहता है। समय-समय पर स्वास्थ सुविधा प्राप्त नहीं हो पता है दूर संचार नहीं होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त संबंध में संबंधित अधिकारी कर्मचारी को एक बार नहीं कई बार अवगत कराया गया है।साथ ही नेता मंत्री को भी अवगत कराया गया है। आश्वासन तो सभी देकर चले आते हैं।किंतु किसी ने भी उस तरफ ध्यान नहीं दिया है। वहां मोबाइल टावर तो खड़ा कर दिया गया हैं। किंतु चालू आज पर्यंत तक नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र की जनता के मन में भारी आक्रोश है।यह आप बीती बातों को तहसीलदार के समक्ष ग्राम वासियों ने सुनाया।  




साइंस वाणी न्यूज़ के माध्यम से पूर्व में भी समाचार के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था। किंतु शासन प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का पहला नहीं किया गया और नहीं उक्त समस्या का निराकरण किया गया। नेता मंत्री का तो छोड़िए वोट लेकर 5 साल तक शांत पड़े रहते हैं केवल हां में हां मिलाकर आम जनता को गुमराह करते हैं । नेता मंत्री तो केवल 5 साल तक रहते हैं जो जनता जनार्दन कहलाते हैं। किंतु शासन प्रशासन तो हमेशा शासन में ही रहता है शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।


साइंस वाणी न्यूज़ के माध्यम से शासन प्रशासन को आगाह किया जाता है। कि उक्त संबंध में क्या रूपरेखा अपनाता है या शासन प्रशासन फिर शांत बैठ जाता है। जिसका खामियाजा जनता को भोगना पड़ेगा।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article