-->
डी डी नगर रायपुर छ ग में भिख्खुनी सुमेत्ता जी की धम्म देशना हुई

डी डी नगर रायपुर छ ग में भिख्खुनी सुमेत्ता जी की धम्म देशना हुई


वर्षा वास के दौरान डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार डी डी नगर सेक्टर २ में एच आई जी १/१ में दिनांक २७ अगस्त को साम ४ बजे से ६ बजे तक पूज्य भिख्खुनी सुमे त्ता जी ने धम्म देशना दी । आना पान सती ध्यान साधना विपस्यना कैसे करना चाहिए इसका क्या लाभ होता हैं इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी, और बौद्ध साहित्य की रचना लेखनी पाली भाषा में की गई है इस पर पाली के कठिन शब्दों जो कि हमारी पूजा वंदना में उपयोग में आते हैं उसे बहुत ही सरल तरीक़े से समझाया गया हैं ।आज आयु रघुनन्दन साहू जी के द्वारा भिक्खुनी जी को विशेष रूप से दान सामग्री दी गई हैं और भी उपस्थित सदस्यों में डॉक्टर रमेश कुमार सुख देवे,आयु मदनलाल मेश्राम गुड़ियारी से,आयु शिव कुमार रायपुरा से,आयु रवि बौद्ध जी, आयु ओ डी तिरपुड़े, राजेश धार गावे, एडवोकेट जी एस कैलासिया एव उनकी पत्नी के साथ ही रघुनन्दन जी के साथ एक साथी साहू जी भी मौजूद रहे,महिलाओं में आयुष्मती सुनिता रामटेके, डॉ कल्पना सुख देवे जी के अलावा और भी अनेक सदस्यों ने धम्म देशना का लाभ लिया है सभी को साधुवाद ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article