-->
  विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर बालपुर बाजार में  अनिश्चितकालीन धरना

विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर बालपुर बाजार में अनिश्चितकालीन धरना


 विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर बालपुर बाजार में अनिश्चितकालीन धरना 



बिलाईगढ़ विधानसभा के क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर बालपुर बाजार में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। आंदोलनकारियों ने सरकार से 14 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित विकास कार्यों के पूरा नहीं होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मांगों में सरसीवां–पेंड्रावन–सरधाभाठा–बालपुर–कोसीर सड़क का निर्माण एवं मरम्मत, स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत, 132 केवी पावर ट्रांसमिशन परियोजना, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला सहकारी बैंक की शाखाएं, सिंचाई परियोजनाएं, पुल-पुलियों का निर्माण, शासकीय महाविद्यालय की स्थापना तथा विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग शामिल है।

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से जनहित में जल्द निर्णय लेकर विकास कार्यों को शुरू करने की अपील की।ल की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article