-->
ललितपुर में भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा

ललितपुर में भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा

ललितपुर में भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा
ललितपुर। महादेव की भक्ति और आस्था से सराबोर कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। महंत श्री राम लखन दास जी महाराज द्वारा विधिवत भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के लिए करीब 1100 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 5000 शिवभक्तों की मौजूदगी में यात्रा तुवन प्रांगण से प्रारंभ हुई।कावड़ यात्रा तुवन प्रांगण से निकलकर जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, रामनगर, खिरकापुरा होते हुए हाईवे के रास्ते घटवार, निवाई से पाली स्थित नीलकंठेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। कावड़ यात्रा को सफल बनाने में कावड़ यात्रा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा एवं समाजसेवी संदीप सरावगी का विशेष सहयोग रहा। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article