-->
थाना बार में पुलिस आवासीय भवनों का भूमि पूजन, पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं

थाना बार में पुलिस आवासीय भवनों का भूमि पूजन, पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं

थाना बार में पुलिस आवासीय भवनों का भूमि पूजन, पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर आवासीय सुविधाएं



ललितपुर। थाना बार परिसर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वीकृत आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद शुरू हुए इस निर्माण कार्य को पुलिसकर्मियों के कल्याण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं के विस्तार पर भी निरंतर कार्य कर रही है। थाना बार में आवासीय भवनों का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ललितपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।पुलिसकर्मियों और परिवारों को मिलेगा लाभ सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। आवासीय भवनों के निर्माण से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित, व्यवस्थित और कार्यस्थल के समीप बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद थाना बार में तैनात पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उनके परिवारों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा और पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, विधायक रामरतन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक ललितपुर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article