19 अगस्त 2026
गजब सेटिंग है..
किसी गरीब का आशियाना होता तो मलबा दिखाकर प्रशासन वाहवाही लूट रहा होता कि अवैध निर्माण ढहाया..
लेकिन जब बात धनाढ्यों, रसूखदारों की होती है तो सब फिक्स लगने लगता है। यह निर्माण भारत गैस एजेंसी के पास स्वतंत्र मोदी का हो रहा है। इस अवैध निर्माण के संदर्भ में 6 अगस्त को खबर प्रकाशित हुई, इसके बाद एडीएम और एसडीएम को शिकायत भी हुई, लेकिन निर्माण नहीं रुका।
सबसे मजेदार बात ये है कि नक्शा विभाग ने 18 अगस्त को धारा 10 का नोटिस जारी किया और 19 अगस्त को दोपहर में नोटिस संबंधित थाना क्षेत्र पहुंचा और रही बात सेटिंग कि तो समझ लिए निर्माणकर्ता ने भी पूरी ताकत लगा दी है कि 19 को नोटिस तामील होने से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाए, फिर वर्षों कोर्ट में मुकदमा घिसटता रहेगा..
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश