*ओबीसी महासभा संभागीय स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित
*ओबीसी महासभा संभागीय स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित*
साइंस वाणी न्यूज़ बिलासपुर- नगर निगम समुदायिक भवन रिंग रोड 2मंगला चौक नर्मदानगर बिलासपुर में ओबीसी महासभा कैडर कैम्प प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण गहन विषयों के बारे में जानकारियां हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि प्रदेशअध्यक्ष राधेश्याम साहु, प्रदेश महासचिव जनकराम साहु के अध्यक्षता एवं रायपुर संभाग के समस्त पदाधिकारीयों के उपस्थिति में ओबीसी महासभा का कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ओबीसी के मुख्य उद्देश्यो का जानकारी देते हूं बताए कि समाजकि एकता, रिक्त पदों पर भर्ती , रोजगार के अवसर ओबीसी का राष्ट्रीय जातिवाद जनगणना में कालम निर्धारण,
पृथक मंत्रालय व बजट प्रावधान, समाजिक भवन, छात्रावास निर्माण असवैधानिक बाध्यता समाप्त करने कॉलेजियम लेटरल एंट्री व इंटरव्यू सिस्टम समाप्ति, न्याय स्वतंत्रता मूलक , स्वस्थ समाज का निर्माण ,समाज में पिछड़े वर्ग के लोगो के हित में जानकारी देते हुए विभिन्न विषयों पर कैडर कैम्प प्रशिक्षण दिया गया ताकि समाज कि सुदृढ़ता और संरक्षण संगठन एकता की मजबूती बनी रहे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लोग पहुंचे हुए थे वहीं रायगढ़ जिला से संभाग उपाध्यक्ष चैतु साहु, नन्दलाल चन्द्रा, श्रीमन्त राव ,दीपक साहू,सुनीता महन्त, प्रेमलता बैरागी, धरम साव यशोदा यादव समस्त टीम बिलासपुर पहुंची हुई थी ।
संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव
