-->
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और भड़काऊ नारों पर रहेगा प्रतिबंध

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और भड़काऊ नारों पर रहेगा प्रतिबंध

साइंस वाणी न्यूज़ देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट 


जसीडीह।
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी को लेकर जसीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार ने की। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस या कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article