-->
पं. लीलाधर दुबे पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

पं. लीलाधर दुबे पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

पं. लीलाधर दुबे पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
ललितपुर। अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने जिला पंचायत सदस्य पं. लीलाधर दुबे ‘कुल्लू महाराज’ के खिलाफ जखौरा थाने में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक ललितपुर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद मामले को लेकर सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है और इससे जिले के सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराने तथा यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा भ्रामक सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने कहा कि संगठन सभी जाति एवं समुदायों का सम्मान करता है और किसी भी समाज के विरुद्ध विवाद या वैमनस्य का समर्थन नहीं करता। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जिले में शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे।ज्ञापन में संगठन की ओर से यह भी मांग उठाई गई कि ब्राह्मण समाज के लोगों के विरुद्ध दर्ज कराए जा रहे कथित झूठे एवं फर्जी मुकदमों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। संगठन ने पूर्व में ग्राम चिगलौआ के तत्कालीन प्रधानाध्यापक राजाराम गोस्वामी से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उस प्रकरण को लेकर समाज में आज भी आक्रोश है। महासभा ने ऐसे मामलों में जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता की जांच कराई जाए और किसी भी समुदाय को भड़काने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले प्रयासों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में संगठन प्रमुख पं. मंजुल पुरोहित, जिलाध्यक्ष ललितपुर पं. सुरेन्द्र तिवारी, नगर अध्यक्ष पं. सौरभ कौथिक सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। महासभा ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी समुदाय के विरुद्ध कार्रवाई कराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविक तथ्यों को सामने लाना और जिले में सामाजिक भाईचारा बनाए रखना है।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article