*कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार मोहन साहू ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय व सरपंच विशाल कुमार को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन*
*प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित*
*कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार मोहन साहू ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय व सरपंच विशाल कुमार को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन*
सारंगढ़-बिलाईगढ़। 14 सूत्रीय जनहित एवं क्षेत्रीय विकास की मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल गुरुवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई।
सरसीवां तहसीलदार मोहन साहू ने कलेक्टर से चर्चा के उपरांत आंदोलनकारियों को मांगों के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय एवं सरपंच विशाल कुमार को जल पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि व स्कूल के बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आंदोलन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल भूख हड़ताल स्थगित की गई है। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि तय समय-सीमा में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा।