कुबेरपुर के अम्बेडकर चौक पर पहली बार हुआ ऐतिहासिक ध्वजारोहण, भूतपूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के प्राचार्य रंजीत सतपुते , ग्राम पंचायत कुबेरपुर के उपसरपंच रामलखन साकेत जी एवं शिक्षक मालिकचंद सूर्यवंशी उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रबुद्ध नागरिक रामनिवास पटेल, लालचंद, राजकुमार, मनोज, बलदेव और प्रिंस ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
प्रतिभाशाली बच्चों का मेडल से सम्मान:
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें मेधावी बच्चों को मंच पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया:
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Quiz): प्रथम स्थान धनशिखा, द्वितीय स्थान श्रद्धा गुप्ता।
गीत-संगीत (गायन): प्रथम स्थान दीपांशी साकेत।
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम स्थान अंजलि गुप्ता।
आयोजन की इस अभूतपूर्व सफलता पर समिति के सचिव श्री सचिन कुमार मिंज सहित सक्रिय सदस्य गणों चंद्रदेव राजवाड़े, लुकेश, लालेश कुमार, सुनील, सतीश कुमार सिरमामत्ता, बृजेश, ओर हरी सागर
