-->
देवरानी में गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव पर भव्य व्याख्यानमाला कल*  *संत-महात्माओं का होगा उद्बोधन, बिर्रा के पत्रकारों और जीवन रक्षक रिपोर्टर जीवन साहू का होगा सम्मान

देवरानी में गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव पर भव्य व्याख्यानमाला कल* *संत-महात्माओं का होगा उद्बोधन, बिर्रा के पत्रकारों और जीवन रक्षक रिपोर्टर जीवन साहू का होगा सम्मान


_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  
_जांजगीर-चांपा_

*बिर्रा।* महान संत एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर 26 अगस्त 2026, बुधवार को साहू मोहल्ला देवरानी में भव्य गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में श्रीरामरूप दास महात्यागी जी (महंत, रामाश्रय आश्रम मदकुद्वीप), आचार्य राजेंद्र शर्मा जी (भागवताचार्य, टेमर सवली) एवं पं. योगेश शर्मा जी (भागवताचार्य, शिवरीनारायण) अपने विचार रखेंगे। संत-महात्मा गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, दर्शन और रामचरितमानस के मानवतावादी संदेशों पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रहेगी कि बिर्रा क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही हाल ही में सड़क हादसे में घायल गुरुजी रमेश कश्यप की जान बचाने वाले बहादुर पत्रकार जीवन साहू का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रबुद्ध भारती बिर्रा के तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोहनकुमारी साहू आयोजन समिति की प्रमुख संरक्षक के रूप में कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संतों के प्रेरणादायी उद्बोधनों का लाभ लेने की अपील की है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article