बाल विकास कि व्यवस्था पर सवाल आंगनबाड़ी में लापरवाही कि खुले तस्वीरों में
25 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ जिला बिलासपुर, ब्लॉक तखतपुर, ग्राम लिम्हा, मोहल्ला आवासपारा स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 2 के परिसर में भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बोरवेल और उसके आसपास का पूरा इलाका गंदे पानी में डूबा हुआ है, और यह दूषित पानी सीधे बोरवेल के अंदर जा रहा है। और इसी पानी को बच्चे पीने को मजबूर एक तरफ बाल विकास विभाग बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, एवं स्वच्छता अभियान का नारा लगाती हैं और दूसरी तरफ छोटे बच्चे इन किचड़ भरे परिसर में आने को मजबूर आखिर शिक्षा के नाम पर इतना दिखावा क्यों क्या अधिकारी इन आंगनबाड़ी कि व्यवस्थाओ पर कोई सुध ले रही है या नहीं अगर ले रही है तो इन व्यवस्थाओ पर सावल क्यों आंगनबाड़ी में इस जल भराव के कारण यहाँ कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं (जैसे दस्त, टाइफाइड, पीलिया और मच्छरों से होने वाली बीमारियां) फैलने का बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है, जो छोटे मासुम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
इसके साथ ही, यहाँ
बिजली और करंट का खतरा: खुले में पानी भरने से शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का भारी जोखिम है।
सांप-कीड़े और झाड़ियां: बरसात के कारण चारों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं, जिससे जहरीले सांप और कीड़े-मकोड़े (सर्पदंश का खतरा) छिपकर बैठ सकते हैं। कोई स्वाच्छता नहीं स्वाच्छता नारे नाम मात्र एक दिखावा जो कि इस परिसर में नजर आ रहा है
*लापरवाही*-बाल विकास कि लापरवाही से कई बच्चों को खतरा उठाना पड़ सकता है आंगनबाड़ी परिसर के इस गंभीर स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बच्चों के सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं
*ग्रामीणों की मांग* -समाधान करवाएं, पानी की निकासी की व्यवस्था करें, गढ्ढो कि समतलीकरण हो और हैण्ड पम्प को जमीन से ऊपर रखें , एवं झाड़ियों की सफाई करवाएं।
बिलासपुर संवाददाता
महेश्वर कुमार यादव