-->
नारायणपुर-रायगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंततेजपुर के पास हुआ हादसा, करीब 15 यात्री घायल; 7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव रेफर, 8 का धरमजयगढ़ अस्पताल में उपचार जारी

नारायणपुर-रायगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंततेजपुर के पास हुआ हादसा, करीब 15 यात्री घायल; 7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव रेफर, 8 का धरमजयगढ़ अस्पताल में उपचार जारी


संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़
धरमजयगढ़। रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत तेजपुर के समीप बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
तेजपुर के पास हुई सीधी भिड़ंत
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से यात्रियों को लेकर रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेजपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
पुलिस ने पहुंचकर शुरू कराया राहत-बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही रैरूमा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य 8 घायलों का उपचार धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है।
ये यात्री हुए घायल
हादसे में घायल यात्रियों में अमित एक्का (20), माधुरी दास (16), सरस्वती दास (35), सुकान्ति वैष्णव (35), मंजीता टोप्पो (30), अरविन्द दास (20), सुचिता एक्का (35), विजय एक्का (42), अमित जेरी टोप्पो (42), अयोध्या विश्वकर्मा (48), अमर साय राम (64), दयामनी देवी (55) और सुरेन्द्र यादव (55) सहित अन्य यात्री शामिल बताए गए हैं।
वहीं, सामान्य चोट वाले कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सुबह-सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार, वाहन चालकों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article