-->
बी. डी. चौहान को मिला ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2026’

बी. डी. चौहान को मिला ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2026’



खरसिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अम्बेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला के संचालक बी. डी. चौहान को ‘काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया, जिला रायगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 06 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे गायत्री मंदिर परिसर, खरसिया में किया गया। समारोह में बी. डी. चौहान को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बृजभूषण द्विवेदी जी, कुलपति जागरानी देवी विश्वविद्यालय, बाराद्वार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनमोहन सिंह ठाकुर जी, वरिष्ठ साहित्यकार खरसिया; बेदराम चौहान जी, वरिष्ठ साहित्यकार पेलमा; नोहर्साय पटेल जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई खरसिया तथा हरप्रसाद ढेढे जी, वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेत्तर लाल देवांगन जी, संगठन सचिव/राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया ने की।
कार्यक्रम के संचालन में पुरुषोत्तम गुप्ता जी, संस्थापक; प्रियंका ‘प्रिया’ जी, अध्यक्ष; अनामिका संजय अग्रवाल जी, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ क.क. मंच; राधेश्याम पटेल जी, ज्योतिषाचार्य/शिक्षक तथा राकेश नारायण बंजारे जी, प्रखर कवि एवं साहित्य प्रेमी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्मान प्राप्त करने के बाद बी. डी. चौहान ने आयोजन समिति एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है।
बी. डी. चौहान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अम्बेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा एवं अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
सम्मान समारोह में साहित्य, कला एवं शिक्षा से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बी. डी. चौहान को सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article