-->
बद्रीनाथ मरावी गोंड बने आदिवासी कांग्रेस के रायगढ़ जिला मीडिया प्रभारीनई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल

बद्रीनाथ मरावी गोंड बने आदिवासी कांग्रेस के रायगढ़ जिला मीडिया प्रभारीनई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल


रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी में बद्रीनाथ मरावी गोंड को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक राम ध्रुव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी के मार्गदर्शन तथा आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दिलीप केरकेट्टा की सहमति से बद्रीनाथ मरावी गोंड को रायगढ़ जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बद्रीनाथ मरावी गोंड के समक्ष आदिवासी कांग्रेस संगठन की गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। साथ ही आदिवासी समाज, संगठन और आम जनता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने रखने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ मरावी गोंड को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article