-->
सरसीवां नगर पंचायत में सेवा संकल्प की बड़ी पहल, 277 परिवारों को मिला कार्यादेश

सरसीवां नगर पंचायत में सेवा संकल्प की बड़ी पहल, 277 परिवारों को मिला कार्यादेश


 *सरसीवां नगर पंचायत में सेवा संकल्प की बड़ी पहल, 277 परिवारों को मिला कार्यादेश*


*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नगर पंचायत में आयोजन, हितग्राहियों को सौंपे गए वर्क ऑर्डर; सेवा-सुशासन और विकास पर जोर*


सरसीवां। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत सरसीवां में बुधवार, 17 सितंबर को 277 परिवारों को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राही परिवारों को कार्यादेश सौंपे गए, जिससे संबंधित परिवार अपने निर्धारित कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गुलेचन बंजारे, उपाध्यक्ष नारायण साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश साहू, पार्षदप्रदीप (लालू) शर्मा, पार्षद शिव भारती, कार्तिकेश्वर यादव, पार्षद प्रतिनिधि देवेश साहू, पार्षद राजेंद्र निराला, पार्षद बद्री भारती, पार्षद छोटे लाल रत्नाकर, पार्षद भुनेश्वर (गोलू) बंजारे सहित अन्य पार्षद व पार्षद जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत की ओर से कहा गया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कार्यादेश वितरण को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यादेश प्राप्त होने के बाद संबंधित परिवार निर्धारित कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

एक साथ 277 परिवारों को कार्यादेश

नगर पंचायत सरसीवां में एक ही कार्यक्रम के दौरान 277 परिवारों को कार्यादेश प्रदान किया जाना सेवा संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और विकास की भावना के साथ हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article