-->
ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में छोड़ी गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर

ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में छोड़ी गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर


जिला संवाददाता:– प्रेमसागर यादव 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा / रायगढ़ 

03/09/2026 दिन गुरुवार 
लैलूंगा। ओडिशा की ओर से लैलूंगा क्षेत्र में प्रवेश कर रही एक फार्च्यूनर कार को पुलिस ने घेराबंदी कर भवानीपुर इलाके में पकड़ लिया। वाहन क्रमांक UP70DF0050 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को वाहन में गांजा जैसी प्रतिबंधित सामग्री ले जाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी होते ही चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने फार्च्यूनर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से लगभग तीन बोरा गांजा बरामद होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, बरामद सामग्री की वास्तविक मात्रा और उसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस स्तर से होना बाकी है।
ओडिशा बॉर्डर से लैलूंगा तक तस्करी का कनेक्शन?
इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर ओडिशा सीमा से लैलूंगा के रास्ते कथित गांजा तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी? इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।
पुलिस अब फरार चालक की तलाश के साथ-साथ वाहन के मालिक, वाहन से जुड़े लोगों और कथित गांजा खेप के स्रोत व गंतव्य की जानकारी जुटाने में लगी है। वाहन क्रमांक के आधार पर भी पुलिस जांच आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।
चालक के फरार होने से बढ़ा रहस्य
सबसे अहम बात यह है कि पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक का वाहन छोड़कर फरार हो जाना मामले को और गंभीर बना रहा है। अब पुलिस के सामने चुनौती फरार चालक तक पहुंचने के साथ-साथ कथित तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की है।
फिलहाल तीन बोरा गांजा बरामद होने, उसकी वास्तविक मात्रा, वाहन के स्वामित्व और आरोपियों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
लैलूंगा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब बड़ा सवाल यही है—क्या फार्च्यूनर में मिली कथित गांजे की खेप किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की कड़ी है? चालक कौन है और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन? पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article