हरे कृष्ण केंद्र देवघर के में चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
02 सितंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज़ देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट
देवघर। जन्माष्टमी के पावन पर्व से पूर्व देवघर द्वारा शंकर टॉकीज परिसर में 'भव्य झूलनोत्सव' का भक्तिमय आयोजन किया गया। यह दिव्य कार्यक्रम के कथा वाचक रूपानुग दास प्रभु जी की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। इस दिव्य उत्सव का उद्घाटन देवघर के माननीय मेयर रवि रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री बांके बिहारी जी के मनमोहक रूप का दर्शन किया। यहां उपस्थित भक्तों ने भगवान बांके बिहारी जी को श्रद्धापूर्वक झूला झुलाया और समस्त देवघर वासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की मधुर गूंज से शंकर टॉकीज परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया ।श्रद्धालुओं के असीम उत्साह और भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को अलौकिक बना दिया मेयर रवि रावत एवं अन्य अतिथियों ने कथा वाचक रूपानुग दास प्रभुजी एवं उनके टीम इस अवसर पर बड़ी संख्या में देवघर शहर के भागवत कथा प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं उपस्थित थे।