7100 दीपों से जगमगाया सक्ती जिले का दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक
17 सितंबर 2026
*‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं विशिष्ट अतिथि, सेवा-समर्पण और सुशासन का दीया जनभागीदारी के साथ हुआ प्रज्वलित*
सक्ती, 17 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अंतर्गत भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम परिसर में लगभग 7100 दीप प्रज्वलित किए गए। एक साथ प्रज्वलित हुए हजारों दीपों की रोशनी से पूरा स्टेडियम परिसर आलोकित हो उठा। दीपों की यह जगमगाहट केवल प्रकाश का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने दीप प्रज्वलित कर समाज और जिले के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। दीप प्रज्वलन के दौरान स्टेडियम परिसर का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण रहा। हजारों दीपों की रौशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह एवं उमंग का वातावरण निर्मित हुआ। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो सामूहिक प्रयासों से विकास और सकारात्मक बदलाव की नई राह तैयार होती है।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है, साथ ही विश्वकर्मा पूजा का भी पावन अवसर है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 17 सितंबर के दीप प्रज्वलन के शुभारंभ से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित होगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि सभी मिलकर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं और जिले में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित कर सक्ती जिले का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन करें। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही हमारी कामना है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, प्रीतम सिंह गबेल, राम अवतार अग्रवाल, कपूर चंद्र अग्रवाल, संजय रामचंद्र, धनंजय नामदेव,सुश्री आशा साव,अनीता सिंह ,अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव,गजेंद्र यादव,चिराग़ अग्रवाल, लाखन नामदेव, देवाशीष पटेल,सुमीत शर्मा,पिंटू अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,सुरेश साहू,मनोज सोनी,गोविंद देवांगन,अनीता गोपाल सुशीला गबेल,मनोज सिसोदिया,जगत शर्मा दादू केवट सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित थे।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट