-->
ग्राम मगरौल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन

ग्राम मगरौल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन



महोबा। ग्राम मगरौल में ग्रामवासियों के कल्याण एवं धार्मिक-सामाजिक सद्भाव की भावना से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत के ज्येष्ठ पुत्र एवं ग्राम प्रधान अभिषेक रावत के निज निवास पर आयोजित किया गया है।

कथा का शुभारंभ 17 सितंबर 2026 से हो चुका है, जिसका कथा विश्राम 23 सितंबर 2026 को होगा। कथा व्यास श्री वाणी भूषण पं. राजेन्द्र शास्त्री जी, भूतेश्वर धाम गिरवां, चित्रकूट के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण कराया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में ग्राम मगरौल सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर कथा का रसपान कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामवासियों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश से जोड़ना तथा आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

अखिलेश रावत एवं ग्राम प्रधान अभिषेक रावत ने क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करने की अपील की है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article