-->
ऑपरेशन आघात: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 27 सितंबर 2026
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली के इंदिरा आवास पारा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 900 रुपये है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नंदेली के इंदिरा आवास पारा में एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनबोध चौहान, पिता पीला राम चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 900 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब की जब्ती कर पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अजय साय, बंशी रात्रे, मनोज यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका 


संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article