-->
जर्जर पुलिया की मरम्मत की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जर्जर पुलिया की मरम्मत की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला संवाददाता बसंत प्रधान कांकेर


अतुल गांव राष्ट्रीय मार्गकी पुलिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग
कांकेर। ग्राम अतुल गांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण) द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि अतुल गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान एवं छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुलिया की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक ठोस एवं स्थायी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ज्ञापन में कहा गया कि पुलिया का निर्माण कार्य भी कई वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे आम जनता को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सरकारी धन एवं संसाधन खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा रहना गंभीर विषय है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें—
अतुल गांवकी जर्जर पुलिया की तत्काल तकनीकी जांच कराकर युद्धस्तर पर मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए।
कई वर्षों से बंद पड़े निर्माणाधीन पुलिया के कार्य को तत्काल पुनः प्रारंभ कर निश्चित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।
संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण एवं कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article