-->
पोला पर्व पर बासीन में खेलकूद की धूम, बारिश के बीच बहन-बेटियों और बच्चों ने दिखाया उत्साह

पोला पर्व पर बासीन में खेलकूद की धूम, बारिश के बीच बहन-बेटियों और बच्चों ने दिखाया उत्साह





जनकल्याण संगठन ने लगातार 7वें वर्ष कराया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

साइंस वाणी न्यूज़ | जिला संवाददाता — महेश्वर कुमार यादव

बलौदा बाजार। पोला पर्व के अवसर पर सुहेला से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्राम बासीन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जनकल्याण संगठन द्वारा लगातार सातवें वर्ष बहन-बेटियों एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।




कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, लकी सर्कल, नारियल फेंक, बिस्किट खाओ और पोला दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने जमकर तालियां बजाईं।

महिला कुर्सी दौड़ में ललिता यादव ने प्रथम और कृष्णी वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में देवांशी यादव विजेता तथा रानी ध्रुव उपविजेता रहीं।

लकी सर्कल प्रतियोगिता में महज 7 वर्षीय तमन्ना वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मधु बंजारे दूसरे स्थान पर रहीं। नारियल फेंक प्रतियोगिता में जागृति यादव ने बाजी मारी और लता निषाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में ज्योति बंजारे प्रथम तथा गिरजा साहू द्वितीय रहीं। वहीं पोला दौड़ में दुर्गा निषाद ने प्रथम और बिसाहिन निषाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग की बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में भूमिका साहू विजेता रहीं, जबकि दीक्षा निर्मलकर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

जनकल्याण संगठन द्वारा लगातार सात वर्षों से पोला पर्व के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ ही ग्रामीणों में आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। बारिश के बीच आयोजित यह खेल उत्सव ग्रामीणों के लिए पोला पर्व की खुशियों को और यादगार बना गया।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article