सक्ती जिले में लगातार बढ़ रहा भीम आर्मी का कारवां
14 सितंबर 2026
आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला सक्ती के तत्वावधान में विधानसभा शक्ति क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जाजंग एवं ग्राम सपनईपाली में संगठन का ग्राम गठन किया गया।
इस दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन की टीम द्वारा गली-गली एवं मोहल्ले-मोहल्ले जाकर ग्रामवासियों से संवाद किया गया तथा संगठन के कार्यों, उद्देश्यों एवं बहुजन समाज के हक-अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
साथ ही ग्रामवासियों को भारतीय संविधान, संवैधानिक अधिकारों एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक इस अभियान में सहभागिता निभाई और संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप आजाद जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सूर्यवंशी जी, जिला अध्यक्ष छत्रपाल आजाद जी, जिला उपाध्यक्ष चुनामणि दिनकर जी, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण डेंसील जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा सागर खट्टर जी उपस्थित रहे।
ग्राम जाजंग एवं सपनईपाली के सभी साथियों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बहुजन मिशन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सक्ती जिले के गांव-गांव में संगठन का विस्तार लगातार जारी है।
गांव-गांव पहुंच रहा संविधान का संदेश और लगातार बढ़ रहा भीम आर्मी का कारवां
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट