-->
लुड़ेग में युवा मोर्चा के महामंत्री हेमंत यादव तमता भाजपा मंडल के नए महामंत्री

लुड़ेग में युवा मोर्चा के महामंत्री हेमंत यादव तमता भाजपा मंडल के नए महामंत्री



*लुड़ेग / पतथल गांव।* भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए तमता मंडल के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। लुड़ेग के सक्रिय कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री *हेमंत यादव* को तमता भाजपा महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने यह नियुक्ति की है। हेमंत यादव लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और लुड़ेग-तमता क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही है।

नियुक्ति के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लुड़ेग बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर हेमंत यादव ने कहा, _"पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। तमता मंडल के हर बूथ को मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।"_

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में तमता मंडल और अधिक सशक्त होगा।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article