साइंस वाणी न्यूज रिपोर्टिंग ट्रेनिंग सफलता पुर्वक सम्पन्न हुआ जिसमे संवाददाता मणिकांत कुर्रे का पाठको को संदेश
22 सितंबर 2026
कुनकुनी खरसिया। रायगढ़
साइंस वाणी न्यूज रिपोर्टिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुनकुनी ब्लॉक खरसिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रधान संपादक वैज्ञानिक चुन्नू राम बंजारे सर , यशोदा यादव और कुनकुनी ग्राम पंचायत के सदस्यों के सहसहयोग से सफलता पुर्वक सम्पन्न हुआ जिसमे संवाददाता मणिकांत कुर्रे का पाठको को संदेश
प्रिय पाठकों
सनम्र नमस्कार
जय जोहार
जय विज्ञान
प्रिय पाठकों यह कहना मुश्किल है क्योंकि हमारे साइंस वाणी न्यूज चैनल के तारिफ के लिए ऐसा कोई शब्द ही नहीं मुख से बयां कर पा रहा हूं बस हृदय की असीम गहराई से धन्यवाद देता हूं कि मैं इस अमुल्य बहुमूल्य परिवार का एक हिस्सा हूं जो कि मेरे लिए बहुत ही आनंद का गर्व का विषय है ।
पाठकों अवगत हो कि दिन सोमवार दिनांक 21/09/2026 के दिन ग्राम पंचायत कुनकुनी ब्लॉक खरसिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में संवाददाताओं के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के बहुत से जिलों के संवाददाता पत्रकार बंधु मित्र अत्यधिक मात्रा में सामिल हुए और पत्रकारीता संबंधित बारिकियों का अध्ययन और अभ्यास किए , मुख्य रूप से यह बताया गया कि हर एक वर्ग के शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों से किस तरह विवाद रहित वार्तालाप वादसंवाद किया जाए, सरल व सटिक पश्नों के द्वारा किस प्रकार आवश्यक जानकारी बटोरा जाए , तथा जनता तक सटिक और साफ शब्दों में संदेश पहुंचाया जाए ।
पाठकों अध्ययन के क्रम में यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार से ज्ञान विज्ञान के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित कर शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाया जाए जिससे विज्ञान रुपी वरदान के महत्वपूर्ण भागों को समझा जा सके और प्राकृतिक वरदानों का सही उपयोग और सम्मान हो सके और जनता अपने जवाबदारी के प्रति जागरूक हो सके ताकि प्रकृति का दुरुपयोग समाप्त हो सके और हर व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से अपना योगदान हर क्षेत्र में निभा सके ।
जानकारी के आगे कणी में आपको बताते हैं कि हमारे साइंस वाणी न्यूज के प्रधान संपादक चुन्नू राम बंजारे जी ने बताया कि साइंस वाणी न्यूज ऐसा पहला न्यूज चैनल है जो कि विज्ञान को आदर देता और विज्ञान की बातें करता है विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करता है हमारे जिंदगी में सुबह के पहली किरण से लेकर रात्रि के अंतिम पहर तक विज्ञान का साझादारी है हमें विज्ञान का आदर करना चाहिए ताकि हर नागरिक सहज और सरल व सफल जीवन यापन कर सके ।
कार्यक्रम के आगे के कणी में आपको हम बताते हैं कि ग्राम पंचायत कुनकुनी के ग्राम वासियों जिनमें माताएं बहनें मुख्य रूप से इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाए हैं बैठने के व्यौवस्था से लेकर स्वल्पाहार व भोजन समाग्री उपलब्ध कराने, परोसने में सकुशल योगदान दिए हैं, ग्राम पंचायत कुनकुनी सरपंच व सचिव व उप सरपंच सभा में उपस्थित हुए सभा से जानकारी प्राप्त कर आनंदित हुए, साइंस वाणी न्यूज के द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समस्त सहयोगी जनों को सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त साइंस वाणी न्यूज परिवार के सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रकार से संवाददाताओं के आगमन से लेकर मेल मिलाप , प्रेम व्यवहार,स्वल्पाहार ,भोजन ,अध्ययन , अभ्यास , सम्मान कार्यक्रम, शिक्षा , मार्गदर्शन, सामुहिक फोटो लेने के साथ यह ग्राम पंचायत कुनकुनी ब्लॉक खरसिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में संवाददाताओं का ट्रेनिंग कार्यक्रम एक दूसरे से अंतिम विदाई लेते हुए सकुशल संपन्न हुआ।
मैं भी अपने लेखनी को यहीं पर विराम देते हुए आप सब पाठकों से अनुमति लेता हूं और हमारे साथ लगातार साइंस वाणी न्यूज के माध्यम से नये नये खबरों से रू-ब-रू होने के लिए मजबूती से जुड़े रहिए।
सभी सम्मानित पाठकों को मेरा नमस्कार,
जय जोहार,
जय विज्ञान।

















































