नरहर देव स्कूल में हुआ ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
22 सितंबर 2026
बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर
कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन कांकेर के संयुक्त तत्वावधान में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन नरहर देव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व विकास, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। युवाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने युवाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।