-->
कमल गर्ग का जन्मदिवस: सेवा, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ मनाया गया

कमल गर्ग का जन्मदिवस: सेवा, स्वच्छता और विकास के संकल्प के साथ मनाया गया









सुबह से ही बधाइयां देने वालों का लगा रहा ताता


​खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया के जनप्रिय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं कुशल संगठक कमल गर्ग के 53वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज संपूर्ण खरसिया नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। जनसेवा, स्वच्छता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन करते हुए समाज के हर वर्ग ने अपने प्रिय जननायक को आत्मीय बधाइयां दीं।



​प्रातः काल से ही खरसिया के ऐतिहासिक चंदन ताल में सफाई अभियान के साथ ही कमल गर्ग ने अपना जन्मदिवस भी वहीं मनाया जहां शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लगा रहा, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा।

​सर्वसमाज एवं जनप्रतिनिधियों का उमड़ा जनसैलाब

​कमल गर्ग के 53 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों  वृक्षारोपण जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुद्धिजिवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए खरसिया के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को सराहा।


​मातृशक्ति व युवाओं में उत्साह - नगर की महिलाओं ने अपनी आत्मीय शुभकामनाओं के साथ उन्हें निरंतर जनसेवा का आशीर्वाद दिया। वहीं युवा वर्ग, जो उन्हें अपना आदर्श मानता है, ने स्वच्छता अभियानों के माध्यम से अपने प्रिय नेता का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।




​नगर पालिका परिवार व जनप्रतिनिधि - नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त वार्डों के पार्षदों एवं एल्डरमेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने अध्यक्ष का अभिनंदन किया और नगर विकास की गति को और तेज करने का संकल्प दोहराया


​भाजपा संगठन का एकजुट स्वरूप - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपने समर्पित जननेता का उत्साहवर्धन किया और प्रदेश राजनीति में उनकी विशिष्ट पहचान को रेखांकित किया।



*​छात्र राजनीति से प्रदेश राजनीति 


​1997 में खरसिया महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले कमल गर्ग ने अपनी कार्यशैली और सर्वसमावेशी सोच से सदैव सभी को प्रभावित किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा 1995 से नगर अध्यक्ष से



 जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी और  भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक, सरायपाली व वर्तमान में सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी तथा बीरगांव नगर निगम चुनाव के सह-प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन में दायित्व विगत लोकसभा और खरसिया विधानसभा का चुनाव संचालन अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कर चुके हैं।

 जिन्होंने 1997 में छात्रसंघ चुनाव से ​2000, 2005, 2010 लगातार तीन कार्यकालों तक विभिन्न वार्डों से पार्षद निर्वाचित।

​2015 अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव में जनता के अपार समर्थन से खरसिया नगर पालिका के सभी 18 वार्डों में ऐतिहासिक जीत।

​2025 पुनः जनविश्वास की नींव पर सभी 18 वार्डों में विजयश्री का परचम लहराते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

​विकास की नई परिभाषा और युवा सोच -




*​स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लखीराम ऑडिटोरियम*


अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खरसिया को कई ऐतिहासिक सौगातें दी हैं युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं व्यायामशाला का निर्माण। नगर के सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास हेतु विशाल एवं सुव्यवस्थित ऑडिटोरियम का निर्माण।



*​ओवरब्रिज निर्माण का संकल्प*


नगर की सबसे जटिल और पुरानी ओवरब्रिज समस्या को दूर करने हेतु उनका प्रयास रंग लाया, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में तीव्र गति से जारी है और अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूर्ण हो जाएगा।


*​जनसेवा ही मेरा संकल्प और कर्तव्य - कमल गर्ग*


आम जनता से मिल रही अपार​शुभकामनाओं से अभिभूत नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए भावुक मन से कहा - ​ईश्वर और खरसिया की देवतुल्य जनता ने मुझे जनसेवा का जो अवसर प्रदान किया है, मैं उसके प्रति सदैव ऋणी रहूँगा। खरसिया को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त




 बनाना मेरा संकल्प है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना मेरा परम कर्तव्य है। मैं नगरवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और



 सेवा के लिए मैं 24 घंटे सदैव तत्पर रहूँगा। ​कमल गर्ग के 53 वें जन्मदिवस पर पूरे नगर में दिनभर विशेषकर खरसिया की ऐतिहासिक धरोहर चंदन तलाब में सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम बनी रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article