-->
कलमीपाठ में विकास की नई सौगात, छतदार चबूतरे का हुआ भव्य लोकार्पण

कलमीपाठ में विकास की नई सौगात, छतदार चबूतरे का हुआ भव्य लोकार्पण







बाजा-गाजा के साथ जनपद सदस्य दीपा गबेल का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, लोकार्पण के बाद गूंजा भजन-कीर्तन

साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया।

खरसिया जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांडा बोरदी के आश्रित ग्राम कलमीपाठ में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के साथ ही विकास कार्य को नई गति मिली है। मोहल्लेवासियों की मांग पर निर्मित छतदार चबूतरे का 21 सितंबर 2026 को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की जनपद सदस्य दीपा गबेल के पहुंचते ही ग्रामीणों ने बाजा-गाजा के साथ जोरदार स्वागत किया। उत्साहपूर्ण माहौल के बीच श्रीमती गबेल ने विधिवत छतदार चबूतरे का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लोकार्पण के बाद भजन-कीर्तन से गूंजा कलमीपाठ

नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण होते ही गांव के युवा साथियों ने वहां भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। धार्मिक आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्रामीणों को सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए मिलेगा सुविधाजनक स्थल

छतदार चबूतरे के निर्माण से अब ग्रामीणों को भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने इसे गांव की जरूरत से जुड़ा उपयोगी निर्माण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने जनपद सदस्य दीपा गबेल सहित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि गांव की मूलभूत जरूरतों से जुड़े विकास कार्यों से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता सिदार, सरपंच प्रतिनिधि महारथी सिदार, उपसरपंच तारालाल सिदार, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article