-->
विश्वकर्मा पूजा के साथ ड्राइवर एकता मजदूर संघ का स्थापना दिवस, श्रमिकों ने लिया सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संकल्प

विश्वकर्मा पूजा के साथ ड्राइवर एकता मजदूर संघ का स्थापना दिवस, श्रमिकों ने लिया सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संकल्प















भद्री चौक फगुरम से लेकर धरमजयगढ़ और जामझोर तक हुए आयोजन, श्रमिकों व राहगीरों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटा गया प्रसाद

साइंस वाणी न्यूज़ | शक्ति/रायगढ़।

17 सितंबर 2026, गुरुवार को ड्राइवर एकता मजदूर संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, शक्ति जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्री श्री बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों और ड्राइवर भाइयों को संगठित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा नशामुक्त वाहन चलाने के प्रति जागरूक करना रहा।




उप कार्यालय भद्री चौक, फगुरम, जिला शक्ति में संघ के महामंत्री सुलेश्वर प्रसाद पटेल के नेतृत्व में बाबा विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ की कार्यकर्ता श्रीमती गीता सोनी, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच एवं बीडीसी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रमिक मौजूद रहे।




श्रमिकों और राहगीरों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान प्रबल आधार सेवा संस्थान रायगढ़ के सहयोग से ड्राइवरों, मजदूरों, श्रमिकों, मिस्त्रियों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ आने-जाने वाले अनेक श्रमिकों एवं राहगीरों ने उठाया।




ड्राइवरों के बीच चलाया यातायात जागरूकता अभियान

ड्राइवर एकता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों के बीच प्रसाद वितरण करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने का संदेश दिया।




वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। साइकिल से आने-जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी प्रसाद वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। विद्यार्थियों से साइकिल चलाते समय सड़क के किनारे सुरक्षित दिशा में चलने तथा यातायात के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई।




आने-जाने वाले राहगीरों को बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम में आने-जाने वाले सभी भाई-बहनों, ड्राइवरों, श्रमिकों एवं राहगीरों को बाबा विश्वकर्मा जी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिक एकता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संदेश दिया।




धरमजयगढ़ ब्लॉक के कार्यालय में भी हुआ आयोजन

इसी क्रम में एडु चंद्रशेखरपुर, धरमजयगढ़ ब्लॉक, जिला रायगढ़ स्थित उप कार्यालय में भी भगवान श्री बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यालय में अध्यक्ष चंद्रशेखर देवांगन एवं मंत्री संतोष चौहान की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई तथा ड्राइवर एवं श्रमिक भाइयों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

जामझोर के मुख्य कार्यालय में फहराया गया भारतीय मजदूर संघ का ध्वज

वहीं चोरहा माइंस, जामझोर, एनएच रोड-53 स्थित मुख्य कार्यालय में भी विश्वकर्मा पूजा एवं श्रमिक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री श्रीमती सरिता, महामंत्री सुलेश्वर पटेल, संगठन मंत्री चंद्रशेखर देवांगन, सदस्य हीरालाल राठिया एवं मनमोहन राठिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।




इस दौरान भारतीय मजदूर संघ का ध्वज फहराया गया और बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम में आने-जाने वाले श्रमिक एवं ड्राइवर भाई-बंधुओं के साथ बैठक कर श्रमिक दिवस के महत्व तथा श्रमिकों के अधिकार और संगठन की भूमिका के संबंध में जानकारी साझा की गई। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशामुक्त वाहन संचालन को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ड्राइवर और श्रमिक वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है।




कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुआ।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article