सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजितनरेश राठिया ने महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन योजना और पोषण को लेकर दी जानकारी
29 सितंबर 2026
संवाददाता - संतोष कुमार चौहान
साइंस वाडी न्यूज़ तमनार
तमनार। ब्लॉक तमनार के ग्राम पंचायत पडिगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पडिगांव एवं नवापारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं ग्राम की नारी शक्ति ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो तमनार महामंत्री श्री नरेश राठिया रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक घर में मुनगा (मूंगा) का पौधा लगाने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने बताया कि मुनगा का पौधा पर्यावरण संरक्षण के साथ परिवार के लिए पौष्टिकता का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी कुमुदानी प्रधान ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा शासन की योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शुभद्रा राठिया, उपसरपंच उषाकिरण राठिया, डिग्री लाल साहू, शिव प्रसाद साहू, वृंदा साहू, कुमुदानी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जगमेत चौहान, गीतांजलि साहू, भानुमती राठिया, सरोजनी साहू, गुलापी श्रीवास, प्रियतम सारथी सहित ग्राम की नारी शक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की मितानिनों को श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता, पोषण तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नरेश राठिया ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनके अधिकारों, योजनाओं और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा की। महिला सशक्तिकरण को लेकर दिए गए उनके संदेश को उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा।